BREAKING

Mumbai News: बिखरते परिवारों को राह दिखाता दीपेश निरुपम का 5 पीढ़ियों का संयुक्त परिवार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भवन निर्माता दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह में परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। इस अवसर पर नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, उनकी पुत्री नीतू श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्नेहिल और उनकी पुत्री आश्री  एक साथ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे भावपूर्ण शब्द सुनाए। उन्होंने कहा, “दादी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जीवन के संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार की अहमियत सिखाई है।” उनकी बातें सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं। परिवार के सदस्यों और मित्रों ने इस दुर्लभ मिलन का आनंद लिया। उपस्थित लोगों ने दीपेश निरुपम की इस पहल को पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों के बीच प्रेम को सहेजने का सुंदर प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News:  प्राचार्य मुदित सक्सेना के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा 

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें