BREAKING

Jaunpur News: सावन के पावन पर्व पर श्री नव दुर्गा शिव मंदिर में 51 जोड़ों ने किया भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक

नया सवेरा नेटवर्क

​जौनपुर। सावन के पवित्र पावन पर्व के शुभ अवसर पर नखास मोहल्ला स्थित श्री नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में 51 जोड़ों द्वारा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर अपने परिवार एवं संपूर्ण समाज की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

​सामूहिक रुद्राभिषेक का यह पावन अनुष्ठान पंडित आनंद कुमार मिश्रा एवं पंडित शिवम मिश्रा के पावन सानिध्य में संपन्न कराया गया। आचार्यों द्वारा कराए गए वैदिक पाठ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।

​आयोजकों एवं सहयोगियों के इस संयुक्त प्रयास से सावन के इस पावन महीने में आयोजित यह रुद्राभिषेक स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विशेष केंद्र बना। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, आचार्यों एवं सहयोगियों का सहदय आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शांतनु जी महाराज के मुखारबिंद से जौनपुर मे गुजेंगी मानस की चौपाईयाँ

सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें