BREAKING

Jaunpur News: शराबी पिता ने 14 वर्षीय बेटी को पीटकर फंदे से लटकाया, उपचार के दौरान मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीकुत्ती परमानतपुर मोहल्ले में 15 अगस्त की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि शराब के नशे में एक पिता ने पहले अपनी 14 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसे घर में लगे पंखे की कुंडी से लटका दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाई गई किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया गया कि मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार बिंद शराब का आदी है और आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी सुनीता बिंद के साथ मारपीट की। भयभीत होकर वह घर से निकलकर पड़ोस में जाकर छिप गई। दंपती की अन्य बेटियां 17 वर्षीय खुशबू और 12 वर्षीय गुंजा भी डरकर इधर-उधर भाग गईं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें पहुंचीं, पांच का मौके पर निस्तारण

इसी दौरान 14 वर्षीय चंदा घर में रह गई और आरोप है कि पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसे पंखे की कुंडी से लटका दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें