Jaunpur News: अघोषित विद्युत कटौती से महिलाओं में आक्रोश, उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। उमस भरी गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान महिलाओं ने आक्रोशित हो चंदवक चौराहे व विद्युत उपकेंद्र डोभी पर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति होने की घोषणा की है। लेकिन 4 से 6 घंटे ही आपूर्ती की जा रही है वह भी अघोषित कटौती के साथ। तपती धूप में दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं का कहना था कि अघोषित कटौती से सारे काम बाधित हो रहे। बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। विद्युत अनापूर्तिसे पूरी रात जाग कर बिताना पड़ रहा है। थोड़ी बहुत आपूर्ति जो रही है उस दौरान कोई फाल्ट आ जाता है तो विद्युतकर्मी बिना सुविधा शुल्क लिए ठीक नहीं करते। महिलाओं ने अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ जे ई पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में जेई पंकज कुमार का कहना था कि कटौती ऊपर से हो रही है। हम लोगों को जितना आदेश होता है, उसका पालन किया जाता है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात करनी पड़ेगी। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दूंगा। प्रदर्शन करने वालों में अध्यापिका श्वेता सिंह, चंद्रिका यादवनिर्मला सेठ,तारा सिंह,किरण गुप्ता, गीता यादव,तेतरा देवी,उर्मिला,चांदनी,संजू सोनकर,श्वेता जायसवाल,सरिता,सुनीता,किरन लता,गुड्डी,पुष्पा सहित अन्य महिलाएं थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

