BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक बालक घायल हो गया। बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित गौतम पुत्र बेचू राम, उसका साथी 15 वर्षीय राज पुत्र रामेश्वर निवासी मोहल्ला पानदरीबा थाना कोतवाली जौनपुर शहर से दोनों मरहट जा रहे थे। भकुरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया जबकि राज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें