BREAKING

Jaunpur News: शादी करवाने को लेकर टावर पर चढी किशोरी ने किया हंगामा

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित एक मोबाइल  टावर पर चढ़कर एक किशोरी ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए तथा उपस्थित किशोरी के स्वजन भी इस कृत्य से काफी भयभीत हो गए। दरअसल सरायभोगी गांव निवासी एक किशोरी पड़ोस के गांव के दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती है लेकिन परिजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसी बात को लेकर किशोरी मोबाइल के टावर पर रविवार की सुबह चढ़ गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुजानगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई इसके बाद काफी समझाने बुझाने के साथ शादी करवाने का आश्वासन मिलने पर लड़की टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाराणा प्रताप जयंती पर विद्यार्थी परिषद का सामूहिक सूर्य नमस्कार

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें