BREAKING

Jaunpur News: तहसील में हड़ताल 22 वें दिन भी जारी

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। तहसील में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ताओं की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी रही ।अधिवक्ता नवागत जिलाधिकारी से मिलने की योजना बना रहे हैं। अधिवक्ताओं का शिष्ट मंडल अपनी मांगों को लेकर जल्द ही नवागत जिलाधिकारी से मिलकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्य बिंदुओं पर वार्ता करेगा। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ता शासन और प्रशासन पर बराबर दबाव बना रहे हैं।तहसील अधिवक्ता जहां अपनी मांगो पर अड़े हैं ।वहीं अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के बीच चल रहे टकराव से क्षेत्र की जनता, वादकारियों,फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वे  बराबर तहसील के चक्कर काट रहे हैं।जबकि दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े हैं।अधिवक्ताओं का कहना है कि समाधान निकलने तक लड़ाई जारी रहेगी। वैसे अधिकारी हड़ताल अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर मुकदमों का निस्तारण धीरे धीरे कर रहे है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गोलीकांड का आरोपी कट्टा, कारतूस व नगदी के साथ गिरफ्तार

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें