BREAKING

Jaunpur News: कल्प दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।

दौलतपुर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को पूरी दुनिया संचार क्रांति के जनक के रूप में याद करती है। उन्होंने महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया तथा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होनहार बेटियों ने स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जनपद का मान 

वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में पिलकिछा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भी पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। आधुनिक भारत के निर्माण, कंप्यूटर एवं सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को मताधिकार दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, मुन्नू प्रजापति, मनोज कुमार, पंकज दुर्गावती, विनोद दूबे, रत्नेश यादव, पं. पवन शर्मा, विश्राम राम, भारत लाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सैयद रुमान, परवेज अहमद, डा. राजेन्द्र यादव, शैलेन्द्र सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें