BREAKING

Jaunpur News: धूमधाम से मनाया जा रहा है मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास, नवें दिन हुई सीता विवाह की कथा

नया सवेरा नेटवर्क

उमरछा, जौनपुर। मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में चल रहे पुरुषोत्तम मास के नवें दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पंडित अभिनव मिश्र के मार्गदर्शन में सामूहिक 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप किया गया। इस जाप में मुख्य रूप से सूर्यनाथ शुक्ल, शिवमुनि, अरविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्योति शुक्ल और शिवानी सिंह ने सहभागिता की। धाम में लोक कल्याण के लिए पंडित अभिनव मिश्र द्वारा प्रतिदिन शिव पुराण का पाठ और विशेष रुद्राभिषेक भी संपन्न कराया जा रहा है।

रामचरितमानस मास परायण के नवें दिन आज व्यासपीठ से पंडित श्रेय मिश्र ने अपने सहयोगियों कैलाश शुक्ल, हीरामणी उपाध्याय और रामसागर शुक्ल के साथ नवम विश्राम तक की कथा का संगीतमय रसपान कराया। आज की कथा में प्रभु श्री राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मृत्युञ्जय महादेव धाम के व्यवस्था प्रमुख सुशील कुमार उपाध्याय ने उपस्थित भक्त जनों से कहा कि, "पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव की आराधना और प्रभु श्री राम की कथा का श्रवण अनंत पुण्यों को देने वाला है। मृत्युञ्जय महादेव धाम में चल रहे इन धार्मिक अनुष्ठानों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की भावना को जागृत करना है। सनातन संस्कृति की यह अनमोल धरोहर हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ती है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पुण्य लाभ को प्राप्त करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें | Thane News: भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न 

इस पावन अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, प्रभाकर शुक्ल, लालप्रताप सिंह, सतीश कुमार उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, राजन सिंह, प्रेम चंद्र शर्मा, पद्मा उपाध्याय, नीलम, सरोज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें