BREAKING

Jaunpur News: 10 मई को आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर में बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 10 मई 2026 को कई क्षेत्रों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह कटौती सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संभावित है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जर्जर तारों को बदलने तथा लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में हुसैनाबाद, अहियापुर, भंडारिया, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू बाजार, बलुआ घाट, सद्भावना पुल क्षेत्र, मुल्ला टोला सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दूसरी ओर, यूपीएसएलडीसी (UPSLDC) के निर्देशानुसार पूरे जौनपुर जिले में 1 मई से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन औसतन लगभग ढाई घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती भी जारी है। विभाग के अनुसार अत्यधिक गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के कारण लोड प्रबंधन के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डा. धर्मेन्द्र सिंह बने उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें