BREAKING

Mumbai News: जौनपुर के युवा समाजसेवी हरिवंश उपाध्याय का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जौनपुर के युवा समाजसेवी हरिवंश रामजी उपाध्याय का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह  से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, भोला वर्मा, रामलिंगम तथा मुकेश साहनी उपस्थित रहे। जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर गांव निवासी श्री उपाध्याय का  मुंबई में अपना व्यवसाय है। हर वर्ष जाड़े में गांव में रहने हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हैं। यही नहीं धार्मिक कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग करते हैं। डॉ किशोर सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। हरिवंश उपाध्याय ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मडियाहू पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित कार्यक्रम

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें