Mumbai News: भारत की जनगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ पूरी हुई तैयारी
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण विभाग के तत्वावधान 2026-2027 वर्ष भारत की जनगणना करने हेतु जनगणना मास्टर प्रशिक्षक,फिल्ड प्रशिक्षक, सुपरवाइजर एवं जनगणना प्रगणक हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती स्वप्नजा क्षिरसागर सहायक आयुक्त तथा विभाग जनगणना अधिकारी तथा डॉ विरेंद्र वि.मोहिते स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जनगणना प्रशिक्षण तीन सत्रों में रखा गया जिसमें प्रथम सत्र 23,24,25 अप्रैल,द्वितीय सत्र 27,28,29 अप्रैल को पूर्ण किया गया। अंतिम तृतीय सत्र 4,5,6 मई 2026 जो ग्लोबमिल मनपा शाला,लोअर परेल मुंबई में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोरी घर से लापता, भगाने का आरोप
प्रत्येक सत्र में 200 सुपरवाइजर और प्रगणक कुल 600 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। जनगणना 2027 का पहला टप्पा महाराष्ट्र में स्व-गणना 1 मई से 15 मई रखा गया है जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भरकर पूर्ण करेंगे तथा 16 मई से 14 जून तक घरगणना प्रगणक एवं सुपरवाइजर की निगरानी में किया जाना है।उक्त प्रशिक्षण स्वप्नजा क्षिरसागर सहायक आयुक्त तथा विभाग जनगणना अधिकारी, डॉ विरेंद्र वि.मोहिते स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, राजेश यादव सहायक अभियंता एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जनगणना सहायक के रूप में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमोल दर्रोई, डॉ मनिष शार्दुल एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे की नियुक्ति हुई है। उक्त प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में गौरव श्रीवास्तव तथा फिल्ड प्रशिक्षक के रूप में प्रीती चौधरी, अमित शिंदे, सविता बोडके किरण पवार, सुमित्रा एमगेकर, मास्टर प्रशिक्षक रेणुका गवळी, महेन्द्र गुप्ता, राम बनकर, दीपक वैष्णव, अरुण शिंदे, वसंत सिद की नियुक्ति की गई है। सहायक आयुक्त तथा विभाग जनगणना अधिकारी स्वप्नजा क्षिरसागर एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी व चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ विरेंद्र मोहिते सर ने जी-दक्षिण विभाग में रहने वाले नागरिकों से निवेदन तथा आह्वाहन किया कि भारत सरकार द्वारा 2027 की जनगणना में सहयोग करें। आपके द्वार पर आने वाले जनगणना अधिकारियों का सम्मान करते हुए पूछे गए प्रश्नों के उत्तर शांति पूर्वक देकर अपनी जनगणना एवं घरगणना पूर्ण कीजिए तथा भारत के नागरिक होने का दायित्व का निर्वहन कीजिए।

