BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर के आलोक ने बढ़ाया मान, IES परीक्षा में 7वां स्थान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डोभी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह के भतीजे आलोक पटेल ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा में देशभर में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आलोक पटेल मूल रूप से भदोही जिले के निवासी हैं और उन्होंने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही यह खबर लोगों को मिली, डोभी क्षेत्र में उत्साह फैल गया। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के लोग आलोक की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनका डोभी क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। इस मौके पर रमाकांत सिंह ने सभी बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र की जनता का जो स्नेह और सहयोग उन्हें मिलता है, वह आगे भी इसी तरह बना रहेगा। आलोक पटेल को बधाई देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, शिक्षक, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के लिए बनेगा अलग रजिस्टर

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें