BREAKING

Jaunpur News: 2027 में सपा की सरकार बनना तय : विभूति नारायण पटेल

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। समाजवादी पार्टी मड़ियाहूं विधानसभा 370 द्वारा “जनभागीदारी रैली, अपनी बात अपनों के साथ” कार्यक्रम का आयोजन रविवार शाम को नगर स्थित एक मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान सपा नेता विभूति नारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के पेपर लीक होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

विभूति नारायण पटेल ने कहा कि जनता अब वर्तमान सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम को जयंत कुशवाहा, दीनानाथ सिंह और गामा सोनकर समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ईशा फारूकी, महेंद्र यादव, विजय पटेल, महेंद्र बेनबंसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: पत्रकारपुरम कॉलोनी के विकास को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें