Jaunpur News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अधेड की मौत, दूसरा घायल
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के शिवरिहा गांव में ट्रॉली समेत ट्रैक्टर पलटने से संजय पाल पुत्र प्रभुनाथपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा शिव बाबू पाल पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गये ट्रैक्टर पर इमरान भी बैठा था जो ट्रैक्टर पलटने से दूर जा गिरा उसी ने गांव वालों को आवाज़ लगाई।आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों को को बाहर निकाले जिसमें संजय कुमार पाल 40 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा शिव बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया मृतक संजय पाल के एक बेटा उज्जवल 13 वर्ष तथा बेटी परी 10 वर्ष की है।संजय पाल चार भाइयों में सबसे छोटा था और टेंट हाउस का कार्य करता था। संजय पाल टेंट का सामना पहुंचा कर रात 11 बजे वापस आ रहा था, अचानक ट्रैक्टर ट्राली समेत रोड से नीचे पलट गया। बूढ़े पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल सूचना मिलने पर थाना सुजानगंज से पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजपूत एकता मंच ने मनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव
| विज्ञापन |

