Jaunpur News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव निवासी उदयराज गौड़ की 25 वर्षीय पत्नी विशाखा गौड़ घर में गैस सिलेंडर खत्म होने से नाराज थी। पति के अनुसार पत्नी से गैस न मिलने की बात कही, जिस पर उसने चार छह दिन लकड़ी पर भोजन बनाने की सलाह दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर विशाखा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका उसका शव मिला।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन–बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति इंटाए बाजार में छोला-फुलकी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
| Advt |
