Jaunpur News: रुपये मांगने पर पिता से मारपीट, बेटे के खिलाफ प्राथमिकी
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि रुपये न देने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने पिता की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी राजेश शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अंकित शुक्ला उनसे रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध सपा को पड़ेगा भारी : रागिनी सिंह
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
