BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल रिफर

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी अंकुर कुमार पुत्र संदीप 13 वर्ष व अमित कुमार पुत्र दिनेश 16 वर्ष उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो ग़ये जब वे गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर हो रही शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गोमती नदी पुल के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ऑटो विपरीत दिशा में जाकर बाइक सवार को आमने - सामने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल पर आस - पास के लोगो को आता देख ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौजूद भीड़ ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया।वही घटना की जानकारी होने पर पुलिस सामुदायिक केंद्र पहुंच जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय नि:शुल्क सर्जरी कैंप, सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें