BREAKING

Jaunpur News: सिंदूरदान से पहले बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, दुल्हन पक्ष ने विवाह से किया इनकार

बीमारी छिपाने के आरोप पर दुल्हन पक्ष ने जताई नाराजगी, सूचना पर पहुंची पुलिस

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा देवी धाम मंदिर परिसर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिंदूरदान और मंगलसूत्र पहनाने से ठीक पहले दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां घंटों पंचायत और समझौते का दौर चलता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामजित पटेल की लगभग 22 वर्षीय पुत्री का विवाह वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रमाशंकर पटेल के लगभग 25 वर्षीय पुत्र के साथ तय था। विवाह समारोह बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा देवी धाम मंदिर में संपन्न कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि विवाह की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं। इसी दौरान सिंदूरदान और मंगलसूत्र पहनाने से कुछ समय पहले दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरा पड़ने जैसी स्थिति हो गई। यह देख कन्या पक्ष के लोग अचंभित हो गए। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विकास संगम को नई दिशा देगा बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3

कन्या पक्ष का आरोप था कि दूल्हे की बीमारी की जानकारी पहले से छिपाई गई थी, जबकि वर पक्ष इस आरोप से इनकार करता रहा। मामले को लेकर मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में घंटों पंचायत चली, जिसके बाद दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में हुए खर्च और लेन-देन की रकम वापसी को लेकर आपसी सहमति बनाने में जुटे रहे। बाद में दुल्हन पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें