BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बालिका की मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास हाइवे पर एक बालिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आपको बता दें कि भुवालपट्टी गांव निवासी हरिनाथ पटेल की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे साइकिल से कपड़ा सिलवाने जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें