Jaunpur News: पहले बाप फिर बेटे ने भूमि बेचकर हड़प लिया दो लाख 69 हजार
कब्जे दारी को लेकर विवाद होने पर रुपया मांग रहा क्रेता,हीलाहवाली करने पर प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। एक ही भूमि को पहले पिता ने एक व्यक्ति को बिक्री कर दी फिर वही आराजी बेटे ने दूसरे व्यक्ति को बेच दी। बिक्री कर दो लाख 69हजार रुपए एक पीड़ित से ठग लिए। नामांतरण न होने और कब्जा लेने के दौरान विवाद हो गया। जब क्रेता ने अपना पैसा वापस मांगा तो हीलाहवाली करने लगा। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के अमारा गांव निवासी ब्रहमदेव शर्मा ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर विशुनपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह पर आरोप लगाया है कि रोजी रोटी के वास्ते रवींद्र से सड़क पर जमीन खरीदने की बात की थी। जिसके बाद रविन्द्र सिंह ने 10×100 फीट भूमि 10 मई 2024 को दो लाख 69हजार रुपए लेकर बैनामा कर दिया। जब जमीन को नामांतरण करवाने गये तो तब पता चला कि यह आराजी पूर्व में बैनामा हो चुकी है। तब भुक्तभोगी रविन्द्र सिंह के पास गया तो पहले वह बात को टाल मटोल करने लगे। तब उनसे अपने पैसे वापस देने की बात कही तो उन्होंने गंदी गंदी गलिया देते हुए जान से मारने की धमकी दी।किसी तरह लौटकर घर आया। उसके बाद कई बार रुपए की मांग की किंतु उन्होंने नहीं दिया। फिर पीड़ित सी ओ प्रतिमा वर्मा से मिला तो उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया क्षेत्राधिकारी के आदेश के बाद रविन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनगणना-2027 के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगणकों को किया गया सम्मानित

