Jaunpur News: महारास और रुक्मिणी विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। त्रिकौलिया गांव में “सर्वे भवन्तु सुखिन:” की अवधारणा से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ से पूर्व मुख्य यजमान विजय बहादुर “पुजारी” के द्वारा अर्चन-पूजन के कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र ने महारास प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि महारास स्त्री-पुरुष का मिलन नहीं, बल्कि जीव का परमात्मा के चरणों में प्रेमपूर्ण समर्पण है। उन्होंने बताया कि गोपियों के अनन्य प्रेम के आगे उद्धव जैसे ज्ञानी भी नतमस्तक हो गए थे। रुक्मिणी विवाह प्रसंग में कथा व्यास ने कहा कि रुक्मिणी साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा हैं और लक्ष्मीपति केवल भगवान नारायण हैं। इसलिए लक्ष्मी के प्रति मातृभाव रखना ही कल्याणकारी है।
शिवम उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत मर्मस्पर्शी धार्मिक गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. हौसिला प्रसाद द्विवेदी, पं. सत्य प्रकाश मिश्रा, चंद्रपाल यादव,बेचन पाण्डेय, ओमप्रकाश दूबे, जीतबहादुर यादव, बिपिन सिंह, आनंद यादव राहुल यादव बेचन पांडे अतुल तिवारी संतोष शर्मा आशिष यादव बिकाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स एवं ओआरएस घोल उपलब्ध
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



