BREAKING

Jaunpur News: अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूँ , जौनपुर। अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक समीक्षा बैठक मड़ियाहूँ स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जनचौपाल आयोजित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य अतिथि मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित करने तथा गांवों में जनचौपाल लगाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर बहन अनुप्रिया पटेल की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने चारों विधानसभा अध्यक्षों की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जनचौपाल लगाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, राकेश पटेल, सुरेश पटेल, सभासद विनोद मौर्या, रेखा पाण्डेय, गुड्डी देवी, रिंकी चौरसिया, सभाजीत पटेल, सार्जन पटेल, अजीत पटेल, ऋषि जायसवाल, राहुल पटेल, चंद्रभान पटेल, नीरज पटेल, बचाऊ पटेल, विकास चौहान, भोला नाथ सरोज, अवधराज पटेल, दिनेश चौहान, डॉ. संजीव पटेल, अरशद अहमद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें