Jaunpur News: थ्रेसर हादसे में युवक की मौत, डीएम के निर्देश पर गांव पहुंची प्रशासनिक टीम
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भदरांव गांव में अपने ससुराल रह रहे एक युवक की पड़ोसी गांव में थ्रेसर हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कार्यालय पहुंचकर धरना देने की तैयारी कर रहे वनवासी परिवार को तत्काल बुलाकर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि 9 अप्रैल को मृतक मुलायम बनवासी पड़ोसी गांव में ट्रैक्टर-थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह थ्रेसर मशीन में समा गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मूलतः जनपद भदोही के बनकट बहरैची का निवासी था, लेकिन पिछले करीब पांच वर्षों से भदरांव गांव में अपने ससुराल में रह रहा था। घटना के बाद से परिवार आर्थिक तंगी और प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रहा था। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना लगातार सक्रिय रहे।
उन्होंने 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था। कार्रवाई में देरी से नाराज होकर गुरुवार सुबह वह पीड़ित परिवार के साथ डीएम की गाड़ी के सामने धरने पर बैठने पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को बुलाकर वार्ता की। वार्ता के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, भूमि आवंटन, विधवा पेंशन सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। डीएम के निर्देश के बाद दोपहर तक एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार पुरी टीम के साथ भदरांव गांव पहुंच गए। उनके साथ लेखपाल, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधीनस्थों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मृतक मुलायम बनवासी मजदूरी कर अपनी पत्नी पूजा और दो वर्षीय एक मासूम का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी गर्भवती भी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मिलेगी और मजबूती : कृपाशंकर सिंह
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)