Jaunpur News: लेनदेन विवाद में महिला व परिजनों की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव में रविवार को पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर महिला व उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रमीशा यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही रमेश यादव, दिनेश यादव, मैना देवी व दीपक उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री ज्योति व सेजल, पति संजय तथा पुत्र आकाश को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में ज्योति के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
| विज्ञापन |