BREAKING

Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में अनोखी पहल, अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं का संचालन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में विद्यालय के समग्र विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय को आधुनिक और छात्र हितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


बालिका भवन में सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार

बालिका भवन में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुरुष सुरक्षा गार्ड की दिवाकालीन शिफ्ट में नियुक्ति की गई है। साथ ही डीलक्स शौचालय, इंटरलॉकिंग, हरे-भरे लॉन, 15 केवी जनरेटर, सबमर्सिबल पंप और आरओ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हाई मास्क लाइट भी लगाई गई है। छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खेल गतिविधियों के तहत स्केटिंग, बॉक्सिंग और मल्लखंभ के लिए कोर्ट और प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। कक्षाओं में पंखों की संख्या भी बढ़ाई गई है।


मुख्य भवन में आधुनिक व्यवस्थाएं

मुख्य भवन में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर ग्लो-शाइन बोर्ड और बाउंड्री वाल पर शैक्षिक पेंटिंग कराई गई है। संस्थापक स्थल पर मंदिर निर्माण और पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की गई है। प्रधानाचार्य कक्ष, प्रयोगशाला, तालाब, पोर्टिको, वाटर कूलर और सभागार का विकास किया गया है। साथ ही कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, जीव विज्ञान विभाग और पुस्तकालय को भी सुदृढ़ किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वरित (97.2%) व निवेदिता (97.0%) ने किया विद्यालय का नाम रोशन

सीसीटीवी और कौशल विकास पर विशेष ध्यान

विद्यालय में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और मॉनिटर लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का सफल संचालन हो रहा है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान और प्रेरक प्रसंग शामिल किए जाते हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का भी आयोजन होता है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इन सभी प्रयासों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें