BREAKING

Sonbhadra News: ऋषभ ने हाईस्कूल में 91% प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

सोनभद्र। जनपद के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राकेश जायसवाल के सुपुत्र ऋषभ जायसवाल ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल राबर्ट्सगंज, सोनभद्र से सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में 91% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी।

ऋषभ जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता को दिया है। ज्ञात हो कि ऋषभ के पिता राकेश जायसवाल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद् स्कूल में अध्यापक हैं वही ऋषभ की माॅं सीता बिहार के उ.म.वि.गौरा, हलसी, लखीसराय में अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें