Baghpat News: रमेश जैन पत्रकार योद्धा ही नहीं मित्रों के मित्र भी थे
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बड़ौत (बागपत)। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रहे जुझारू पत्रकार स्वर्गीय रमेश चंद्र जैन को उनके शुभचिंतकों ने केवल पत्रकार ही नहीं समाज को जोड़ने वाला धार्मिक शख्सियत भी बताया। कहा कि रमेश जैन पत्रकार योद्धा ही नहीं मित्रों के मित्र भी थे। कार्यक्रम में ही महाराष्ट्र के जैन मुनि गणधर आचार्य कुंडू महाराज ने फोन पर परिवार को इस दुख को सहन करने एवं परिवार को अपना आशीर्वाद भी दिया।
कौशल भवन, बड़ौत में हुई श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के पी मालिक, प्रदेश में पूर्व मंत्री रहे साहब सिंह, बीजेपी नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, जैन समाज के प्रधान मुकेश कुमार जैन, भीम सेन जैन, प्रवीण कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, धर्मेंद्र जैन, सुधीर मान, रमेश तोमर प्रधान, अमित शर्मा एडवोकेट, योगेश जिंदल उद्यमी, गौरव, वैभव आशु, आशीष, श्रीमती आरजू, डॉली, सपना जैन, रिद्धि, मुस्कान एवं आरना जैन आदि ने रमेश चंद्र जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए। कहा गया कि जैन समाज एवं उसकी इकाई में पदाधिकारी चुन कर रमेश चंद्र जैन ने समाज के शिक्षण संस्था एवं मंदिर में भी अपना काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी स्वर्गीय पत्नी ने भी अपने जीवनकाल में बड़ौत के जैन मंदिर में सोने की मूर्ति भेट की थी
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा : आचार्य पवन त्रिपाठी
मेरठ में उपजा की स्थापना करने वाली टीम में रहे एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार अनिल माहेश्वरी ने खजांची मल जैन सराफ परिवार के नव भारत टाइम्स के पत्रकार रहे स्वर्गीय रमेश चंद्र जैन को जुझारू पत्रकार बताते हुए उनसे जुड़ी यादों को ताजा कर कहा कि कभी हमने रमेश जैन को आगे बढ़ाया। बाद में प्रदेश में रमेश जैन का कद इतना ऊंचा हुआ कि वह हम से नहीं हम उनसे राय लेकर उपजा संगठन में आगे बढ़ते रहे पर वह हमें बराबर मान सम्मान देता रहा। उसके साथ तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के अलावा कई पत्रकार सम्मेलन के लिए यात्राएं भी की थी।
जनसत्ता के मेरठ ब्यूरो प्रमुख रहे अनिल बंसल ने कहा रमेश जैन ने बड़ौत ही नहीं प्रदेश देश में पत्रकारिता में भी नाम कमाया। बरेली से आए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूपी इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कलम बरेली की के संपादक निर्भय सक्सेना ने रमेश जैन को पत्रकार हितैषी बताते हुए उन्हें लंबी लड़ाई लड़ने वाला जुझारू योद्धा बताया जो सरकार से पत्रकारों की मांगों पर पत्र लिखता रहता था। रमेश जैन के निधन से उन्हें सच्चे पत्रकार साथी के रूप में व्यक्तिगत क्षति हुई। निर्भय सक्सेना ने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बख्श सिंह से महामंत्री संतोष भगवान, अरुणा जायसवाल एवं मैने शासन से प्रयास कर जिला प्रशासन की ओर से रमेश जैन को श्रद्धांजलि देने की बात कही थी। प्रदेश अध्यक्ष के बख्श सिंह के प्रयास से रमेश जैन के पार्थिव शरीर पर जिला प्रशासन की ओर से पुष्प चक्र अर्पित भी हुआ। जो किसी पत्रकार को पहली बार श्रद्धांजलि के रूप में हुआ। फिरोजाबाद के पत्रकार डी एम शर्मा, मेरठ के दैनिक हिंदू के मुकेश गोयल, अर्चित गोयल, नीरज त्यागी, संजय त्यागी ने भी जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।
| Advt |


