BREAKING

Jaunpur News: फैटी लीवर की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए: डॉ. गोपाल

आरपीडी नर्सिंग होम में लीवर फाइब्रोस्कैन शिवर हुई आयोजित

सैकड़ो की संख्या में मरीज पहुंच कराया परीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित आरपीडी नर्सिंग होम में बुधवार को नि:शुल्क लीवर फाइब्रोस्कैन शिविर प्रबंधक डॉ नवीन यादव की देख-रेख में आयोजित की गई। सुबह से ही लोगो का शिविर में आने का सिलसिला जारी रहा।विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीजों का फाइब्रोस्कैन मशीन से जांच परीक्षण कर उन्हें नैदानिक और आहार परामर्श भी प्रदान किया गया। 

इस बाबत विशेषज्ञ डी.एम.गैस्ट्रो डॉ गोपाल शरण सिंह ने बताया कि शिविर में मरीजों के फैटी लीवर, अल्कोहलिक लीवर, फाइब्रोसिस, सिरोसिस और हेपेटाइटिस बी और सी की जांचें की गईं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में लीवर की बीमारी आम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश की लगभग 32 फीसदी आबादी को लीवर की समस्या है। लीवर की लगातार समस्या के कारण लीवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस ठीक से काम नहीं करता और मरीज की जान चली जाती है। साथ ही कहा कि क्रोनिक यकृत रोग का सबसे आम कारण एनएएफएलडी (गैर-अल्कोहल फैटी लीवर रोग) है,जो एक जीवनशैली से संबंधित बीमारी है, जो अनुचित आहार,व्यायाम की कमी,पेट के आसपास वसा की प्रवृत्ति तथा रक्त में लिपिड और शर्करा संबंधी समस्याओं के कारण होती है,जो लगभग एक तिहाई भारतीय आबादी में पाई जाती है।फैटी लीवर की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए वरना रोगी फाइब्रोसिस और सिरोसिस के साथ क्रोनिक लीवर रोग की गिरफ्त में आ सकता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कुलपतिको मिला प्रतिष्ठित माटी सम्मान


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें