BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने पति पत्नी का कराया सुलह समझौता

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: जफराबाद क्षेत्र के पौना गांव निवासी पति पत्नी के विवाद को पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया।घटना के बाद स्थिति काफी गम्भीर हो गयी थी। उक्त गांव निवासी धीरज गौतम का अपनी पत्नी राधा देवी से आये दिन झगड़ा होता रहता था।शुक्रवार को दोनो के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया।जिसमें पति पत्नी साथ नही रहना चाहते थे।शनिवार को राधा देवी के मायके से भी लोग आ गए।गांव में मामला नही सुलझ पाया।तब दोनो पक्ष थाने आ गये।थाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने मिशन शक्ति केंद्र की एस आई मिथिलेश कुमारी व उनकी सहयोगी सोनी पासवान,कृति खरवार, सीमा गुप्ता व प्रज्ञा सिंह ने घण्टो समझाया बुझाया।जिसके बाद दोनों ने परिजनों के सामने आपस मे सुलह समझौता कर लिया।पुलिस की इस सक्रियता से एक परिवार टूटने से बच गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

Advt


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें