BREAKING

Jaunpur News: मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर घायलावस्था में गिरफ्तार

अवैध असलहा व बाइक बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार  खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ तस्कर छुट्टा गोवंशी पशुओं को पकड़कर वध के लिए ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सेवईनाला के आगे कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को कई बार आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन उन्होंने दोबारा फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली थानाध्यक्ष राम आश्रम राय के पास से गुजर गई। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 34 वर्षीय हसनैन उर्फ गज्जू निवासी बीरी समसुद्दीनपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी- इकबाल उर्फ गज्जू निवासी लमहन थाना महाराजगंज तथा आशिक निवासी बीरी समसुद्दीनपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी है। मौके से एक देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, रस्सी तथा एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गोवध, शस्त्र अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, सोनू यादव, रंजीत यादव, आनंद पासवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मानित किये गये मेधावी बच्चे

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें