Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बीएसए ने घर-घर जाकर कराया नामांकन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में “स्कूल चलो अभियान” के तहत प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर, विकासखंड बक्सा में नामांकन अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल स्वयं गांव पहुंचे और घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अध्यापकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में शोध कार्यशाला आयोजित
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, विंध्यवासिनी उपाध्याय, समस्त अध्यापक, गांव के सम्मानित नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।



