BREAKING

Mumbai News: मुंबई का पहला शहरी खेती प्रकल्प विले पार्ले में, विधायक पराग अलवनी का संकल्प साकार

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। विले पार्ले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एड. पराग अलवनी की पहल पर मुंबई का पहला शहरी खेती (Urban Farming) प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन महापौर रितु तावड़े की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में उपमहापौर संजय घडी और मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े सहित विभिन्न समिति अध्यक्ष और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।स्थानीय नगरसेवक मिलिंद शिंदे ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।आम तौर पर फ्लाईओवर के नीचे की जगहों पर अतिक्रमण या पुराने वाहनों का डंपिंग होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विले पार्ले पूर्व में एयरपोर्ट के बाहर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे की जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए विले पार्ले कल्चरल सेंटर द्वारा शहरी खेती प्रोजेक्ट का प्रस्ताव के-दक्षिण विभाग से मंजूर कराया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक पद्धति से खेती के बेड (वाफे) तैयार किए गए हैं, जिन पर विभिन्न फल और सब्जियां उगाई जाएंगी। साथ ही मराठी विज्ञान परिषद की प्रेरणा से शहरी खेती पर प्रशिक्षण कक्षाएं भी चलाई जाएंगी, जिनमें अनुभवी विशेषज्ञ खेती के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा परियोजना में प्लांट डाइवर्सिटी गैलरी (Plant Diversity Gallery) और प्लांट केयर सेंटर (Plant Care Center) भी स्थापित किए जाएंगे। यहां फुलपाखरू उद्यान (बटरफ्लाई गार्डन), पक्षियों को आकर्षित करने के तरीके तथा बागवानी (गार्डनिंग) से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे रविवार, 19 अप्रैल को शाम 5:30 बजे मुंबई विमानतल टी1,मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित स्थल पर जरूर पहुंचें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें