Mumbai News: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कविगोष्ठी संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बाबू सोमनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पालघर इकाई द्वारा शनिवार 11 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमरनाथ द्विवेदी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारती शर्मा उपस्थित थीं।मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण वि.सहस्त्रबुद्धे ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अर्चना झा के सरस्वती वंदना से हुई। उपस्थित साहित्यकारों में लक्ष्मी यादव,प्रोफेसर अशोक मिश्र,किरन मिश्रा, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,अर्चना झा,इंदिरा पाण्डेय सांकृत्यायन उपस्थित थे।उक्त गोष्ठी का आयोजन पालघर इकाई अध्यक्ष किरन तिवारी ने किया।प्रयागराज इकाई द्वारा गोष्ठी 8 अप्रैल को संस्था की महासचिव सत्यभामा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंद श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष के रुप में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल रहे।
संचालन बांदा के गोपाल दास गुप्ता ने किया।शशी की मधुर वाणी वंदना से शुभारंभ हुआ।ज्ञानती ने संस्कृत में वीणा पाणी के लिए अपने मधुर उद्गार, सुंदरम तिवारी ने सुन्दर स्वर में गीत,रेनू की मां के लिए प्रस्तुत की गई कविता से सभी का मन भावुक हो गया।वहीं सबरेज भाई,शशि दीदी,गोपाल दास गुप्ता,डॉ आनंद श्रीवास्तव ने खूबसूरत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।9 अप्रैल को लखनऊ इकाई द्वारा तृतीय मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ सुनील कुमार खुराना के सरस्वती वंदना से हुआ।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामबहाल सिंह बहाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापिका सत्यभामा सिंह तथा उपाध्यक्ष ए.पी. द्विवेदी उपस्थित रहे। कवियों में अलका आर्य केसरी, रामराज भारती,मोनिका वर्मा, नय्यर बिस्वानी, सुनील कुमार खुराना, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, डॉ.खुशबू शांतिलेख, डॉ.प्रतिभा, राम बहाल सिंह बहाल तथा मधुलिका स्वरूप आदि ने काव्य पाठ किया।संचालन लखनऊ इकाई अध्यक्षा मधुलिका स्वरूप ने किया।उपाध्यक्षा डॉ.खुशबू शांतिलेख ने आभार व्यक्त किया।सभी इकाइयों की गोष्ठी के सफल आयोजन हेतु संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क पार कर रहा युवक गम्भीर रूप से घायल
![]() |
| विज्ञापन |


