BREAKING

Mumbai News: जीवन आनंद स्नेह संस्था द्वारा व्याख्यानमाला व हास्य हंगामा का आयोजन

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। जीवन आनंद स्नेह संस्था, मालाड पूर्व, द्वारा  जीडी खेतान सभागार मालाड पश्चिम में हृदय रोग व दंत रोग के लक्षण और उपचार पर व्याख्यानमाला और हास्य हंगामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल मिश्रा (हिंदुजा अस्पताल ) ने हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षण और आज के भागमभाग जीवनशैली में हमे किस तरह  अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर ध्यान देने की आवश्यकता पर श्रोताओं को जागरुक किया। डॉ प्रियंका अग्रवाल ने  दंत रोग,उपचार और इंप्लांट  के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम मुंबई के सांसद रवींद्र  वायकर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। मुंबई में एम्स हॉस्पिटल, रेलमार्ग, जलमार्ग,प्रदूषण नियंत्रण के विषय को संसद में उठाने और हल कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सुमति श्रीवास्तव के द्वितीय संस्करण आखिर क्यूँ का हुआ विमोचन 

प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि  सुरेश मिश्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।हंसाते-हंसाते बेटी के नाम खत कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक भी कर दिया।इस अवसर पर  पत्रकार अभय मिश्र,अखिलेश तिवारी और सर्जन डॉ महिमा अग्रवाल का  रवींद्र वायकर द्वारा विशेष सम्मान किया गया।संस्था के अध्यक्ष डॉ एन एन  पांडे ने अतिथियों का स्वागत परिचय और संस्था के कार्य के बारे में जानकारी दी।समारोहअध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। अतिरिक्त आयकर आयुक्त प्रवीण सालुंख़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के अंत मे संस्था के  कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी अतिथियों, श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य के विषयों पर व्याख्यान और हास्य सम्मेलन हर साल कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आनंद सिंह ने किया।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें