Jaunpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबरपुर गांव निवासी प्रीति सिंह (35), पत्नी सनी सिंह की रविवार को अचानक मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि मृतका के पति द्वारा पिटाई किए जाने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पुलिस ने बाबतपुर के पास परिजनोंसे संपर्क कर शव को वापस मड़ियाहूं कोतवाली बुलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर
| Advt |
| Advt |