BREAKING

Jaunpur News: नारी शक्ति वंदन के तहत पद संचलन कर महिलाओं को किया जागरूक

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी के स्वर्ण जयंती परिसर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार सुबह प्रबंधक प्रो. प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। छात्राओं द्वारा पद संचलन कर लोगों को जागरूक किया गया। पद संचलन स्वर्ण जयंती परिसर से शुरू होकर श्री गणेश राय पीजी कालेज मुख्य परिसर से सिधौनी गांव होते हुए स्वर्ण जयंती परिसर पर आकर समापन हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सरिता सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन का आयोजन नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पद संचलन कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्र में नारी शक्ति को एक संदेश देने का प्रयास किया। इस दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों का उद्घघोष किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Sultanpur News: नारायण ज्ञान धाम में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें