Jaunpur News: मजदूरी मांगने पर महिला व बच्चों की पिटाई
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव में रविवार को मजदूरी का पैसा मांगने पर दबंग पड़ोसियों द्वारा महिला व उसके बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रमीशा यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र द्वारा मजदूरी का पैसा मांगने पर पड़ोसी भड़क गए और परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में उसकी पुत्री सेजल यादव, ज्योति यादव तथा आकाश यादव घायल हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले 1 अप्रैल को भी आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सब्र, वफ़ादारी और बहादुरी की मिसाल: हज़रत अब्बास
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
