BREAKING

Jaunpur News: कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल माटी सम्मान पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई, विभिन्न मुद्दे भी उठाए—वार्ता पर जताया संतोष

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

जौनपुर। प्रोफेसर वंदना सिंह कुलपति,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को ‘पूर्वांचल माटी सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। यह सम्मान उन्हें लोक सभा स्पीकर ओमप्रकाश बिरला के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल कुलपति के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की शैक्षिक गरिमा का भी प्रतीक है। उन्होंने कुलपति प्रो. वंदना सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

इस दौरान एक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल एवं कुलपति के बीच संवाद हुआ, जिसमें बधाई के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। इसी क्रम में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से पी-एच.डी. से संबंधित समस्याएँ तथा चयन प्रक्रिया (फाइनल सिलेक्शन) से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चयनित असिस्टेंट कमिश्नर सच्चिदानंद यादव का हुआ भव्य स्वागत

शिक्षक प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षक हितों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और एक सक्रिय एवं मजबूत प्रतिनिधिमंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की मनमानी अब स्वीकार्य नहीं होगी और सभी निर्णय तर्कसंगत, पारदर्शी एवं न्यायसंगत होने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि आने वाले समय में वे विभिन्न मुद्दों को लेकर औपचारिक रूप से पत्राचार एवं संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे, ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके। अंत में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के साथ हुई वार्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा आशा जताई कि शिक्षक एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल जारी रहेगी और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रो. राजेश सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. यदुवंश कुमार, डॉ. उज्ज्वल सिंह, डॉ. संजय शर्मा राय, डॉ. अविनाश कौल, डॉ. अखिलेश गौतम, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. कृष्णकांत दुबे, डॉ. अवनीश यादव, डॉ. बालाजी भारद्वाज, डॉ. विवेक प्रजापति, डॉ. विकास यादव, डॉ. अनिल मौर्य, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद पांडे, डॉ. विवेक यादव, डॉ. बृजेश, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी एवं डॉ. जितेश सिंह सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें