BREAKING

Jaunpur News: प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह वीरबहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक एवं शिक्षकों तथा प्रतिभावान आईआईटी जैम एवं जेआरफ नेट उत्तीर्ण कर लिए छात्रों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को सफलता का मूल मंत्र शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता को बताते हुए कहा कि व्यस्त जीवन में अपने कार्यों का स्वयं अवलोकन कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति संतुष्ट पूर्ण कार्य के द्वारा ही जीवन में सफलता प्राप्त किया जा सकता है। योग को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि योग करने से आध्यात्मिक एवं मानसिक ऊर्जा का संचार होता है। माता, पिता एवं गुरु धरती के सबसे बड़े भगवान है उनके प्रति सदा समर्पित भाव से रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण थाना समाधान दिवस में आई चार शिकायते 

अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. डी.डी. दुबे ने कहा कि आज हम सभी को स्नेह एवं संवेदनशील मनुष्य बनने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हम समाज के ऐसा नागरिक बने ताकि हमारा आचरण समाज को सही दिशा दे सके। प्रबंधक डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने  रोजगार परक पाठ्यक्रमों के तहत महाविद्यालय के 20 छात्रों का कैम्पस चयन एवं  7 छात्रों का IIT जेम  एवं एक छात्र का यूजीसी नेट जे आर एफ एवं भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में 1 छात्र का चयन होने पर हर्ष ज्ञापित करते हुए स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था का प्रमुख कर्तव्य छात्रों का नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना है। छात्र किसी भी संस्था का आधारशिला स्तंभ होता है। आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो राघवेंद्र कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती एवं संस्थापक जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक एवं प्राचार्य तथा अन्य सम्मानित शिक्षकों ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंजनी सिंह प्रबंधक, त्रिलोकीनाथ मिश्र, शरद मिश्र पूर्व शाखा प्रबंधक, शशि शेखर मिश्र प्रबंधक, सुरेश यादव प्रधानाचार्य  डॉ राकेश मिश्र प्राचार्य, डॉ राहुल अवस्थी प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत शिक्षक सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ अनुज कुमार शुक्ला ने किया।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें