BREAKING

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के विद्यार्थियों ने किया उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन

96% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे छात्र आदित्य कुमार शर्मा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सी.बी.एस.ई. 10वीं के घोषित परिणाम इस वर्ष एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर जौनपुर के छात्रों ने उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय का 10वीं का छात्र आदित्य कुमार शर्मा 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर आदर्श यादव 95% अंक साथ  एवं विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव 94% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम से छात्रों, अभिभावकों एवं सभी शिक्षकगण में हर्ष एवं खुशी का माहौल रहा।

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के विद्यार्थियों ने किया उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन

 विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने नया सबेरा डॉट कॉम से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए शिक्षकों ने काफी मेहनत की है। आज परिणाम आने के बाद जो खुशी विद्यार्थियों को रही है कि उससे कहीं ज्यादा खुशी हम सभी शिक्षकों को हो रही है क्योंकि गुरु का सिर गर्व से तभी ऊंचा होता है जब उसका पढ़ाया शिष्य विद्यालय के साथ-साथ अपने जनपद का भी नाम रोशन करें। विद्यार्थियों से हमें जो उम्मीद है वह उस पर खरे उतरे हैं। सभी विद्यार्थी आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है। जहां पर रहे विद्यालय का नाम, परिवार का नाम और अपने जनपद का नाम गौरवान्वित करते रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा पवनी सिंह ने किया स्कूल टॉप


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें