BREAKING

Jaunpur News: सुजानगंज क्षेत्र के विशिष्ट क्षेत्रों में कार्यरत तीन महानुभावों का शची माता सेवा ट्रस्ट ने किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूज्य पद्म विभूषण, जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज की जन्म भूमि- शचीपुरम में शची माता सेवा न्यास (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अपनी बौद्धिक क्षमता से न्यायिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले बिहार प्रांत में प्रसिद्ध ज़िला जज, समाजसेवी, और बहुमुखी प्रतिभा के धनी मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह (जज साहब) निवासी सराय भोगी और विशिष्ट अतिथि फुलचंद पांडेय, थानाध्यक्ष, सुजानगंज तथा क्षेत्र के दहेंव निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद्, दर्शन शास्त्र विषय के विद्वान, बहुभाषी विशेषज्ञ, प्रोफेसर (डां०) राजेश कुमार त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर, नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, प्रयागराज का शची माता सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमापति मिश्रा और सचिव एसपी मिश्रा ने संयुक्त रूप से उपस्थित गणमान्यजनो की उपस्थिति में  संमानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के अन्यय भक्त, स्नेही उमाशंकर सिंह "जज साहब" सराय भोगी निवासी हैं। बिहार प्रांत में न्यायिक पद जिला जज की भूमिका में निर्वहन कर रहे हैं। उमाशंकर सिंह आज सुजानगंज क्षेत्र ही नहीं वरन् हजारों लाखों युवाओं के मार्गदर्शन प्रेरणादायक है 

क्योंकि आपने अपने मजबूत इरादों कठिन परिश्रम से सफलता अर्जित की है। सुजानगंज के लिए कहा जाता है कि यह क्षेत्र विद्वानों का गढ़ है जहां पर अनेकों राष्ट्रीय स्तर पर विदान संत, पहले भी प्रेम का पूरा गांव में एक जगद्गुरु पैदा हुए थे। जिनके बारे में प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है। वर्तमान समय में  पुर्व नाम साड़ी खुर्द, शचीपुरम निवासी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी है जो एक विश्व प्रसिद्ध संतश्री है जिनकी प्रतिभा का लोहा पुरा दुनिया मानती है। वैसे  सुजान का शाब्दिक अर्थ है कि चतुर  होते हैं जहां विद्वान शिक्षाविद् रहते हैं।

उमाशंकर सिंह,  सेवारत रहते हुए हमेशा क्षेत्र, समाज के लिए सबके सुख दुःख में शरीक होते हैं। आपका अनवरत प्रयास क्षेत्र के लाखों युवाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करता है। आप सिविल सेवा में सेवारत होने के बाद भी समाज क्षेत्र के लिए समय निकाल कर सबको अपनी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर आज शची माता सेवा ट्रस्ट आपकों संमानित करते हुए गौरवान्वित है। इसी प्रकार पिछले दस महीने से सुजानगंज थानाध्यक्ष के रूप में फुलचंद पांडेय ने जब से थानाध्यक्ष का  पदभार ग्रहण किया है सुजानगंज क्षेत्र में, समाज में पीड़ित लोगों को त्वरित कार्रवाई करते हुए, उचित न्याय और संरक्षण तथा युवाओं को मार्गदर्शन, अनेकों बार उदाहरण दिया है। आपने अपने नयोयिचत कार्य से ग़रीब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी सहयोग करते हैं। क्षेत्र में गंभीर मुद्दों पर  भी आपकी न्याय को सर्वोपरि माना जाता है आपने भाई भाई से दुश्मनी हटाकर एक दुसरे को गले लगाकर मामले का पटापेक्ष किया है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: रोटरी बरेली साउथ ने विद्यालय को दिया फर्नीचर व कंप्यूटर

सुजानगंज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में गांवों में जमीन आपसी भाई- चारा के विवादों में घिरे लोगों को समझा-बुझाकर न्याय का मार्ग प्रशस्त किया है जो अनुकरणीय है। तीसरे विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डा० राजेश कुमार त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर ,नेहरू ग्राम भारती डीम्ड विश्वविद्यालय प्रयागराज आज वर्तमान में अपने दर्शन शास्त्र विषय में  प्रकांड विद्वान, विशेषज्ञ पारंगत हैं। आपके पास अनेकों राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार कार्यशाला, कान्फ्रेंस, दर्शन परिषद के सम्माननीय सदस्य भी हैं। आपके ज्ञान वैदुष्य से हजारों लोग सीखकर अपने जीवन में सफलताएं हासिल की है आप समाज के लिए एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रेरणादायक महानुभाव है। आप सहृदय, क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आपने सुजानगंज क्षेत्र ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दर्शन शास्त्र विषय में पहचान बनाई है। शची माता सेवा ट्रस्ट के  उपाध्यक्ष रमापति मिश्रा और सचिव एस पी मिश्रा ने शाल श्रीफल, माला, अंगवस्त्र, पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का प्रतिमा, पहनाकर स्वागत 

अभिनंदन समारोह किया। सचिव एस पी मिश्रा ने कहा कि आज हम अपने क्षेत्र सुजानगंज के तीन आदर्श प्रस्तुत करने वाले महानुभावों में न्यायिक क्षेत्र में उमाशंकर सिंह जी जज साहब और पुलिस विभाग में श्री फुलचंद पांडेय जी थानाध्यक्ष सुजानगंज,और शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत करने वाले प्रोफेसर डां० राजेश कुमार त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर को सम्मानित किया गया है। जो पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज की माता जी के नाम पर स्थापित शची माता सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया है। इस अवसर पर महानुभावों ने कहा कि आज परम् पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी के जन्म भूमि शचीपुरम में हम सबको संमानित किया इसके लिए परम् पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी के श्रीचरणों में सादर प्रणाम वंदन करते हैं।और यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जगद्गुरु श्री की कृपा हम सभी लोगों पर अनवरत बनी रहे। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, गोपाल सिंह, आनंद मिश्रा, रामचंद्र यादव, सुबेदार मिश्रा,ब्रदर सिंह ,मुन्ना मिश्रा, सुशील मिश्र,मिश्रमऊ, प्रणव मिश्रा,शिखर मिश्रा, अरविंद मिश्रा, आनंद मिश्रा, अरविन्द मिश्र आदि उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें