Jaunpur News: परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, बैठक में बनी रूपरेखा
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के सहरमा गांव स्थित राधा रास बिहारी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक हुई। इसमें 19 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शोभायात्रा को भव्य बनाने और सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक को ब्रह्मदेव तिवारी, हनुमंत पांडेय, दिनेश तिवारी, नितेश पाठक और इंद्रेश तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान अंतिम पाठक, हेमराज मिश्र, हरिश्याम पांडेय, धीरज दुबे, शुभम तिवारी, सिंटू शर्मा, पंकज पाठक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: आशा ताई के कालजई गीतों की जादुई आवाज हमेशा गूंजती रहेगी : कृपाशंकर सिंह
| विज्ञापन |

