Jaunpur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का वैचारिक मंथन के साथ हुआ समापन
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के विशुनपुर में भाजपा बजरंग नगर मंडल के बिशनपुर लेबरूआ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का समापन शनिवार को पूर्व प्रधान श्याम नारायण सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। जिसमें वक्ताओं कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति और वैचारिक अधिष्ठान का पाठ पढ़ाया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुल चार महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र आयोजित किए गए। र्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, विजेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. राणा प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मछली शहर डॉ. अभिषेक रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से प्रशिक्षित करना तथाअंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचने के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिहर राजभर, बालेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, श्याम नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय राजभर, अभिषेक सिंह, संजय मौर्य, दुर्ग विजय सिंह, बचन सिंह, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुगल,अंग्रेज और कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति से बंटा हिंदू समाज : मंत्री लोढ़ा
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
