Jaunpur News: मनरेगा गबन शिकायत की जाँच
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि रमेश कुमार चौबे पुत्र स्व० फूलनाथ चौबे, ग्राम-विशुनपुर (मझवारा), विकास खण्ड-सिरकोनी, जौनपुर द्वारा ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में किये गये गबन की शिकायत की जाँच के क्रम में जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश द्वारा उक्त शिकायती प्रकरण की अन्तिम जॉच हेतु जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को जॉच अधिकारी नामित करते हुए तकनीकी सहयोग हेतु अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, जौनपुर को अधिकृत किया गया है। अतः ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी की अन्तिम जॉच हेतु 06 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे जॉच तिथि निर्धारित करते हुए खंड विकास अधिकारी सिरकोनी को निर्देशित किया है कि सबधित सचिव, ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता एवं अन्य संबंधित को अपने स्तर से संसूचित करते हुए निर्देशित करें कि उपरोक्त दिनांक/समय पर ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी, जौनपुर के पंचायत भवन / ग्राम सचिवालय पर जिलाधिकारी के आदेश में उल्लिखित आपत्तिकृत बिन्दुओं से संबंधित अभिलेख / पत्रावली / साक्ष्य सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करे तथा सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपद रोवर-रेंजर समागम 2026 में बयालसी महाविद्यालय की रेंजर टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
