Jaunpur News: वाराणसी में मानसिक चिकित्सालय का शैक्षणिक भ्रमण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को वाराणसी स्थित मानसिक चिकित्सालय का शैक्षणिक अवलोकन कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाओं, उपचार प्रक्रियाओं तथा मरीजों की देखभाल की व्यवस्थाओं को निकट से समझा। चिकित्सालय के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को मानसिक रोगों के कारण, लक्षण एवं उनके उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह एवं उनके सहयोगी डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव तथा डॉ. अंकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, जागरूकता एवं समाज में इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता को समझा। भ्रमण ने छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध किया तथा उनके शैक्षणिक अनुभव को और अधिक प्रभावी बनाया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

