BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कचगांव का किया निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत नगर पंचायत कचगांव में स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा माधोपट्टी में बनाए गए नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय का निरीक्षण किया गया और उपस्थित लोगों से संवाद किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  जिलाधिकारी ने कहा कि माधोपट्टी की इस ऐतिहासिक भूमि पर आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। यहां से अनेक प्रबुद्धजन ने प्रशासनिक पदों पर रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को सफाई योद्धा कहकर उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत फिरोज खान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट ,अधिशासी अधिकारी चंदन सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जौनपुर में भव्य आयोजन, शिवमय हुआ प्रेक्षागृह


ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें