Jaunpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर चिकित्साधिकारियों के वेतन रोकने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अस्पतालों में गंदगी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
सभी विकास खण्डों से प्रतिदिन 250 आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया गया लक्ष्य
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, जिला चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं इत्यादि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए, नियमित तौर पर चादर बदले जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंदगी पाए जाने पर संबंधित एमओआईसी का वेतन रोकने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के दौरान कुछ विकास खण्डों में गत 41 दिवसों में 1000 से कम आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तथा ब्लॉक मुंगरा बादशाहपुर, धर्मापुर, बदलापुर, सुइथाकला, बरसठी, मडियाहू, जलालपुर, सिरकोनी, सिकरारा, सुजानगंज सहित अन्य विकासखंड जहां 1000 से कम आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे पर संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के प्रति कड़ी नाराज व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुंगराबादशाहपुर, धर्मापुर, सुइथाकला, बदलापुर, में अत्यंत खराब प्रगति पर चिकित्साधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. आमोद कुमार सिंह का निधन, चिकित्सा व शिक्षा जगत में शोक की लहर
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हर विकासखंड में प्रतिदिन 250 आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। अन्यथा संबंधित चिकित्साधिकारी के तीन वेतन वृद्धि रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रभात, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
