नया सवेरा नेटवर्कसुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के अचकारी गांव निवासी रामेश्वर चतुर्वेदी के असामयिक निधन के बाद राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ब्लॉक पति प्रमुख प्रकाश शुक्ला ने मृतक परिवार से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। रामेश्वर चतुर्वेदी गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रामपाल चतुर्वेदी के कनिष्ठ पुत्र थे।सांसद ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। इस बावत डॉ अरुण द्विवेदी (प्रोफेसर बी.एच.यू.), डॉ प्रभा शंकर पांडेय (शिक्षा अधिकारी प्रयागराज) पवन द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज), नीरज द्विवेदी (वरिष्ठ भाजपा नेता) डॉ उत्कर्ष द्विवेदी, गंगेश बहादुर सिंह, श्याम नारायण शुक्ल, रमानाथ द्विवेदी, विजयनाथ द्विवेदी, विजय द्विवेदी, मिथुन मिश्रा, नितिन मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे, रामेश्वर चतुर्वेदी अपने पीछे पुत्र शिवाकांत चतुर्वेदी और पौत्र अभ्युदय को छोड़ गए। रामेश्वर चतुर्वेदी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड का परिणाम हुआ घोषित श्री बाबा इंटर कॉलेज के बच्चों ने मारी बाजी
 |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg) |
विज्ञापन
|