BREAKING

Jaunpur News: कांग्रेसियों ने मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई जी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मोहसिना किदवई जी का पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित रहा, वे मेरठ से तीन बार सांसद और इंदिरा गांधी जी एवं स्व.राजीव गांधी जी की सरकार में केन्द्रीय मंत्री के रूप में देश को अभूतपूर्व योगदान दिया है। 

प्रमोद कुमार सिंह ने उनके निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा दिए गये योगदान को पार्टी कभी नहीं भूलेगी, उनके देहांत है रिक्त हुए स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकती है। शोक सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि श्रीमती मोहसिना किदवई देश की कौमी एकता की पहचान थी, वे गांधीवादी विचारधारा की नेता थी। आरिफ खान ने कहा कि मोहसिना जी भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थी, उनके निधन से देश ने एक स्पष्ट और सच्चा नेतृत्व को दिया है। शोक सभा उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल दूबे आजाद, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमारी मिश्रा, राजेश तिवारी,जयप्रकाश मिश्रा,बबलू गुप्ता, प्रवेश निषाद, अरविंद यादव, संदीप निषाद, मुहम्मद अर्सलान खान, चंद्रशेखर निषाद, मु.दानिश, मु.अबुजर, साजिद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षित समाज ही प्राप्त करता है सफलता: गिरीश चन्द्र यादव

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें